कुडू: कुडू में सेना के शौर्य और 'ऑपरेशन सिंदूर' के वीरों को नमन करते हुए निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Kuru, Lohardaga | May 20, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में मंगलवार का दिन देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। दोपहर 12:30 बजे कुडू के स्थानीय नागरिकों ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर सपूतों को समर्पित इस यात्रा में क्षेत्रवासियों ने तिरंगा थामे हुए जब सड़कों पर गर्जना की, तो मानो हर कोना राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।