कुडू: 5 जून को चूल्हापानी में मनाया जाएगा गंगा दशहरा महोत्सव, तैयारी के लिए दामोदर बचाओ आंदोलन के लोगों ने डीसी को दिया ज्ञापन
Kuru, Lohardaga | May 22, 2025 दामोदर बचाओ आंदोलन की ओर से गुरुवार शाम 4 बजे लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले देवनद दामोदर महोत्सव की तैयारियों और स्थल की समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल में आंदोलन के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला संयोजक बालकृष्ण सिंह और निधिकांत प्रसाद शामिल थे।