जबलपुर: वैधन पुल पर खूनी वसूली: शराब के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने युवक को सरेराह मारा चाकू
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंधमुख बायपास पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चार बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। शास्त्री नगर निवासी 28 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा अपने काम से हाईवे से गुजर रहे थे, तभी वैधन पुल के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, और जब राकेश ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़