कोडरमा: जिले भर के विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच कुल 371 साइकिल का किया गया वितरण
कल्याण विभाग कोडरमा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सभी सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में कुल371 साइकिलों का वितरण हुआ ।