गुमला: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शबरी आश्रम में सामूहिक योगाभ्यास, योग के महत्व से कराया अवगत
Gumla, Gumla | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुमला प्रखंड के फसिया पंचायत स्थित शबरी आश्रम कन्या छात्रावास तर्री में शनिवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।