कपासन: परसाखेड़ा में फर्जी बीमा क्लेम मामले में कपासन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और धरे गए
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि दो साल पुराने फर्जी बीमा क्लेम मामले में कपासन थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त 2024 को हुआ था मामला दर्ज। मृतक का बेटा और डाक्टर पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।