बरेली: स्वतंत्रता दिवस पर बरेली में दीदियों को झंडा बनाने का मिला काम, डीएम ने दी जानकारी
बरेली में दीदियों को झंडा बनाने का मिला काम,स्वतंत्रता दिवस पर नई पहल की शुरुआत,डीएम नें दी जानकारी।जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 1,40,000 दीदियों में से 82 समूहों को तिरंगा झंडा बनाने का कार्य सौंपा गया है। अब तक बड़ी संख्या में झंडे तैयार हो चुके हैं, जिनकी बिक्री भी लगातार हो रही है। ये झंडे विभिन्न सामूहिक संस्थाओं को भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।