नामकुम: टाटीसिल्वे में नवनिर्मित पुल और सड़क का रांची सांसद संजय सेठ ने किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Jul 9, 2026 टाटीसिल्वे में नवनिर्मित पुल और सड़क का गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रांची सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि विकास से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और पुल बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।