कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोली वासुदेवपुर में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 1, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम बरोली निवासी एक व्यक्ति गांव में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।