राजगढ़: राजगढ़: सांसद और विधायक खुजनेर में एक शादी समारोह में हुए शामिल
राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब खुजनेर क्षेत्र में शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजगढ़ सांसद और विधायक ने दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।