कासगंज: मामों क्षेत्र में मक्का से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में ई-रिक्शा चालक और कार चालक बाल-बाल बचे
कासगंज के मामो क्षेत्र में मुख्य सड़क पर गड्ढे में पहिया फंसने से मक्के के बोरों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक ई-रिक्शा और कार चालक बाल-बाल बच गए, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर पलटने से मक्के के बोरे सड़क पर बिखर गए और सोरों-कासगंज मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने जलभराव और बदहाल सड़क की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।