गुना नगर: ग्राम भूराचक सिलावटी मैं अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम से हुई अस्थियां चोरी पीड़ित पक्ष पहुंचा कलेक्ट्रेट
गुना जिले की सिलावटी रामपुर पंचायत में एक परिवार ने श्मशान घाट से अपने परिजन की अस्थियां गायब होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद जब वे अस्थियां लेने पहुंचे तो वे वहां नहीं मिलीं। परिवार ने कुछ लोगों पर श्मशान भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अस्थियां हटाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है