कोलायत: कोलायत के दियातरा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ऊँटों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
दियातरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो ऊँटों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क पर जा रहे ऊँटों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक ऊँट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।