गाज़ियाबाद: मुरादनगर गंगनहर में दोस्त के साथ नहाने गया छात्र डूबा, युवक की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी
गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर में नहाते समय एक 18 वर्षीय इंटर का छात्र डूब गया। पहलाद गढ़ी निवासी अभिषेक सैन अपने दोस्तों के साथ शनि मंदिर घाट पर नहाने आया था। नहाते समय अभिषेक गहरे पानी में चला गया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया।