हाथरस: मोहल्ला रमनपुर में एक युवक के साथ दबंगो ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में एक युवक के साथ दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।