हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 191.36 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर जंक्शन पुलिस के हत्थे चढ़ा
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 191.36 ग्राम अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल (48) निवासी अंबेडकर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।