मुज़फ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का बड़ा बयान- आतंकी खतरे से निपटने के लिए मुजफ्फरनगर में ATS तैनात
सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर UP में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि किसी भी आतंकी या असामाजिक घटना को रोकने के लिए ATS तैनात की गई है। ड्रोन और CCTV से लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मंत्री ने कांवड़ियों से प्रशासन के नियमों पालन करे।