लातेहार: पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना हर्ष की बात : सुशील कु. यादव जिला प्रवक्ता
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम को झामुमो पार्टी की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने शनिवार की शाम करीब सात बजे बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है।