घोसी: रतनबिगहा गांव में आपसी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्री जख्मी, पीएचसी घोसी में इलाज जारी
रतन बिगहा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में पिता पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट का कारण जख्मी राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी पत्नी को गांव के ही एक दबंग के द्वारा गाड़ी से धक्का मारने के कारण उत्पन्न हुआ। जिसका विरोध उन लोगों के द्वारा किया गया।