बहराइच: शुक्लनपुरवा गांव में सो रहे बालक को जहरीले सांप ने काटा, बालक की हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लनपुरवा गांव में सो रहे बालक को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।