हुज़ूर: भोपाल में गहराया ट्रैफिक संकट, आरओबी बंद, केबल स्टे ब्रिज पर बढ़ा दबाव
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों भारी दबाव से जूझ रही है। सूखी सेवनिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बायपास बंद होने से भारी वाहनों का रुख शहर के भीतर हो गया है। इसका सीधा असर वीआईपी रोड और केबल स्टे ब्रिज पर दिख रहा है, जहां लगातार बढ़ते लोड से संरचनात्मक जोखिम की आशंका जताई जा रही है |