जहानाबाद: नवनिर्मित पीकू भवन में प्रारंभ हुई इमरजेंसी सेवा, मरीजों व परिजनों ने जताई खुशी
सदर अस्पताल में बीते साल से निर्माणाधीन पीकू भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसे सदर अस्पताल प्रबंधन को हैंड ओवर किया गया और आज इमरजेंसी सेवा भी प्रारंभ कर दिया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन जहानाबाद के साथ कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पीकू भवन को अत्याधुनिक तरीके से निर्माण किया गया है जहां एसी सहित विभिन्न सुविधाएं मरीजों को प्राप्त हो रही है।