जहानाबाद: जहानाबाद| रेल पुलिस ने मोबाइल चोर को प्लेटफार्म नंबर दो से गिरफ्तार
जहानाबाद रेल थाने के पुलिस ने 6 मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। सभी चोरों को स्टेशन के प्लेफार्म नंबर 2 से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पटना-गया रेल खंड पर लगातार यात्रियों का मोबाइल चोरी हो रही है। कभी किसी यात्री का मोबाइल झपटकर उच्चके छू मंतर हो जा रहे हैं तो कभी यात्रियों को चलती ट्रेन से उनके थैले काटकर मोबाइल की चोरी कर ले रहे हैं।