डलमऊ: पूरे नान्ही मजरे करकसा में विवाहिता की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे नान्ही मजरे करकसा गांव में 12 मई 2026 को हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की बहन लक्ष्मी देवी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी दीपक सोनी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के पास पहुंचे। जहां पर उन्होंने ससुरालीजनो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।