चौपारण: बैजू गहलोत बने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
चौपारण के कांग्रेस नेता बैजू गहलोत को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी ने बैजू गहलोत को नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।