मखदुमपुर: अलबेला नगर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दो लोग घायल
मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत अंतर्गत अलबेला नगर गांव में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गयी ,जिससे घर मे रखे सब कुछ जलकर राख हो गए। घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये है । घायलों में मंजू देवी एवम राजू कुमार शामिल है।जिन्हें रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में इलाज कराया गया है । घटना बुधवार की सुबह 8 बजे की बताई जाती है।