ब्यावर: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि पर्यवेक्षकों ने किया धरना, संगठन को मिले नए जिलाध्यक्ष
Beawar, Ajmer | Jun 10, 2026 ब्यावर। बुधवार शाम 4 बजे अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कृषि विभाग के कार्मिकों ने कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ब्यावर के समक्ष अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों ने विभागीय समस्याओं के समाधान तथा लंबित मांगों के शीघ्र निस्तार