डुमरांव: डुमरांव के महाराजा कोठी में दिखा मोर, सोशल मीडिया पर बना आकर्षण का केंद्र
Dumraon, Buxar | Apr 13, 2026 डुमरांव के ऐतिहासिक महाराजा कोठी परिसर में एक मोर के अचानक पहुंचने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। यह दुर्लभ दृश्य न केवल स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर सोमवार की सुबह 11 बजे तेजी से सुर्खियां भी बटोर रहा रहा है।