दुर्गावती: अवर्हिया गांव की साइंस से इंटर टॉपर छात्रा सुहानी सिंह को विधायक ने किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला
दुर्गावती प्रखंड के अवर्हिया गांव निवासी साइंस से इंटर टॉपर छात्रा सुहानी सिंह को रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू के द्वारा बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक के द्वारा छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।