जगाधरी: गांधी नगर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर पर काम करने के लिए गई 22 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज
गांधीनगर थाना क्षेत्र से 22 साल की युवती के लापता होने का एक मामला सामने आया है । पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है । युवती के भाई मनीष ने पुलिस को बताया की 13 अगस्त को मेरी बहन ज्योति ब्यूटी पार्लर में काम के लिए गई थी । लेकीन अभी तक वापिस नही आई । हमने अपने स्तर पर काफ़ी जगह ज्योति को ढूढने का प्रयास किया लेकीन ज्योति का कोइ अता पता नहीं चला ।