जगाधरी: निगम की खाली जमीन व तालाबों को पट्टे पर देने के लिए शुक्रवार से लगाई जाएगी बोलियां : निगम आयुक्त आयुष सिन्हा
नगरनिगम 16 अगस्त से बोलियां लगाकर अपनी खाली पड़ी जमीन व तालाबों को पट्टे पर देगा। इसको लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। नगर निगम 16 अगस्त से 24 अगस्त के बीच विभिन्न स्थानों पर बोलियां लगाकर नगर निगम खाली जमीन व तालाबों को पट्टे पर देगा। जमीन व तालाबों के पट्टे पर दिए जाने से उससे होने वाली आय से निगम क्षेत्र में लाखों के विकास कार्य होंगे