जगाधरी: सेक्टर 18 में टाउन पार्क के पास से बाईक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद
सेक्टर 18 में टाउन पार्क के पास खड़ी बाईक चोरी का एक मामला सामने आया है । घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है । अजय ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को टाउन के पार्क के पास खाना खाने के लिए आया हुआ था । कुछ देर बाद बाईक को संभाला तो बाईक नही मिली । कैमरे चैक करने पर यूवक बाईक को ले जाता हुआ कैद मिला । पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है ।