बागपत: आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने डीएम ऑफिस में लगाई गुहार, फसल बचाने की मांग की
बागपत के ग्राम बिनोली क्षेत्र के किसान गगन धामा ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी ऑफिस मे शिकायती पत्र सौंपा। किसान ने बताया कि गांव के खेतों में करीब 50 आवारा पशुओं का झुंड लगातार घूम रहा है, जो खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। उनका कहना है कि जिस खेत में ये पशु पहुंचते हैं, वहां खड़ी फसल पूरी