पथरिया: दमोह-पथरिया मार्ग पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, कार चालक की मौत, ट्रक-कार के उड़े परखच्चे, आरोपी मौके से फरार
Patharia, Damoh | Jun 11, 2026 पथरिया में दमोह-पथरिया मार्ग पर पुरानी शराब दुकान के सामने देर रात ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में नगर पंचायत कर्मचारी फहीम खान (32) की मौत हो गई। दमोह से लौट रहे फहीम की कार अनाज से भरे ट्रक से टकरा गई, जिससे वह वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।