शाहजहांपुर: हूटर लगी कार सवार युवक ने ट्रैफिक दरोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की, पुलिस ने गाड़ी को सीज किया, जांच शुरू
दरअसल डीएम की गाड़ी के सामने एक कार हुटर बजाते हुए तेजी से गुजर गई। तभी डीएम के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को ट्रैक कर लिया। जब पुलिस ने कार को रुकवाने की कोशिश की। तो कार सवार युवक ने दरोगा पर कार चलाने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह से दरोगा ने खुद को बचा लिया। इस दौरान जब युवक को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उसमें पुलिस के साथ धक्का मुक्की की।