आरा: बिहियां में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर 3 बार चाकू से किया हमला, पकड़ा गया
Arrah, Bhojpur | May 3, 2026 बिहियां थाना क्षेत्र के बिहियां ने एक विवाहित महिला के प्रेमी ने गर्दन काट हत्या का प्रयास किया है। महिला की पहचान बिहियां वार्ड 14 के रहने वाले आशीष वर्मा की पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है। गम्भीर हालात में उसे निजी अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है।