वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार भागलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया कि पूर्व विधायक गोपाल मंडल होलिका दहन के अवसर पर एक सार्वजनिक स्थल पर अपने हाथ में पिस्तौल लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।