लखीमपुर: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिला शान्ति समिति की बैठक
जिले में त्यवहारों के दौरान सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और 2024 लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद ने सोमवार को जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।