धमतरी: जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों लोगों के नाम कट गए, जमकर देखने को मिल रही नाराजगी
बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 ग्रामीण अंतर्गत जिले के 370 ग्राम पंचायतों के 84 हजार 439 हितग्राहियों ने सर्वे में भाग लेकर फार्म भरा था। वही ग्रामसभा में इनमें से 11 हजार 301 हितग्राहियों का नाम गायब मिला। 73 हजार 138 हितग्राहियों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया। अपात्र होने वाले सभी ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों ने सूची से नाम काटने की शिकायत।