बिसौली: सीकरी गांव के पास ससुराल में भात की दावत देने आए दंपति की बाइक डंपर से टकराई, महिला घायल
Bisauli, Budaun | Jun 17, 2026 सीकरी के पास ससुराल में भात की दावत देने आए दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि रामपुर जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव नादरगंज निवासी त्रिभुवन पुत्र वकील अपनी पत्नी काजल के साथ बाइक से गांव सीकरी स्थित अपने रिश्तेदार ओमकार सिंह पुत्र श्यामलाल के घर आए थे। इसी दौरान बुधवार को 4 बजे करीब अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया।