चूरू: चूरू में 37 वर्षीय विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, घटना के समय पति मजदूरी करने गया था, शव मोर्चरी में रखवाया गया
Churu, Churu | Jun 6, 2026 चूरू के वार्ड 28 में 37 वर्षीय विवाहिता द्वारा घर में फांसी लगाने का मामला सामने आया हैं। घटना के समय पति मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर में घर पर खाना खाने खाया तो विवाहिता ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर पति ने अंदर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। जिसने तुरन्त उसे नीचे उतारकर डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉटर ने उसे मृत घोषित कर दिया।