मोरनी: मोरनी खंड में बने होटलों की चेकिंग के लिए पुलिस चलाएगी स्पेशल अभियान, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
पंचकूला जिला के मोरनी खंड में बने होटल की चेकिंग के लिए पुलिस के द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी आज पंचकूला पुलिस प्रवक्ता के द्वारा द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा मोरनी खंड में बने होटलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।