बख्शी का तालाब: बीकेटी में आम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के बिकामऊ खुर्द गांव में 45 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।