अनूपपुर: ग्राम सकोला,देवरी, हरद क्षेत्र के नल जल पौधारोपण,खेत तालाब कार्यों का जिपं सीईओ ने लिया जायजा
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत सकोला, देवरी, हरद क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन तथा खेत तालाब, पौधारोपण कार्य का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत अनूपपुर के सीईओ रवि ग्वाल,एई सुरेंद्र पांडे उपस्थित रहे ।