पूरनपुर: पुन्नापुर में घरेलू काम करते समय महिला को सांप ने डंसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी फूलमती (40) पत्नी फूलचंद को घर में घरेलू काम करते समय अचानक सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर