जहानाबाद: सीपीएम का 30 जून को प्रतिरोध मार्च, 1 जुलाई को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
सीपीएम जहानाबाद जिला कमिटी की सक्रिय सदस्यों की बैठक कॉमरेड दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 जून को अंबेडकर चौक से कारगिल चौक तक प्रतिरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन तथा नगरनौसा लाठीचार्ज, राजगीर की दलित युवकों की हत्या और बलात्कार की घटनाओं के विरोध का निर्णय लिया गया।