चैनपुर: तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव लौटा देश का सपूत नम आंखों से ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई
Chainpur, Gumla | Jun 27, 2026 धनबाद बीसीसीएल में कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार कुजूर का शनिवार को उनके पैतृक गांव बिंदोरा में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत जवान पिछले कुछ समय से छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। रांची के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उन्हो