लातेहार: मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन,दो बंदियों को किया गया रिहा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में रविवार की दोपहर करीब बारह बजे मंडल कारा में मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान दो बंदियों को रिहा किया गया।