शाहजहांपुर: नगर निगम कार्यालय में पेयजल व्यवस्था ठप, कई दिनों से खराब पड़ी ठंडे पानी की टंकी
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों, फरियादियों और कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में लगी ठंडे पानी की टंकी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से नगर निगम पहुंचते हैं, लेकिन