बगोदर: बगोदर-सरिया रोड पर अंबाडीह के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, तीन घायल
बगोदर सरिया रोड पर अंबाडीह मोड के पास शनिवार की सुबह छह बजे तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर ट्रक को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना से कार में तीन लोग घायल हो गये।वही घटना के बाद आस पास के लोगो ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया।वही बताया जाता है कि सभी घायल सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड गांव के रहने वाले है।